Movie prime

काराकाट में पवन और कुशवाहा, आरा में आर के सिंह हारे, खगड़िया में जीते राजेश वर्मा

 

बिहार की  हॉट सीट में से एक काराकाट लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। पवन सिंह और  उपेंद्र कुशवाहा को माले के राजा राम सिंह ने हरा दिया है। वहीं आरा में भी केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह जीत हासिल नहीं कर सके। माले के सुदामा प्रसाद ने आरा से जीत हासिल कर ली है। वहीं खगड़िया से लोजपा(रामविलास) के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़े राजेश वर्मा ने भी जीत हासिल कर ली है। बेगूसराय से केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जीत दर्ज की है ।