Movie prime

काराकाट में पवन और उपेंद्र दोनों पिछड़े, उजियारपुर से नित्यानंद राय आगे

 

काराकाट सीट पर तस्वीर लगातार बदल रही है। आगे चल रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह पीछे हो गए हैं। यहां माले के राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से भाजपा के रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को को पीछे छोड़कर बढ़त बना ली है। अबतक के रुझान में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) सभी सीटों पर आगे चल रही है। बिहार की 5 सीटों पर उन्होंने चुनाव लड़ा था। सभी सीट पर लोजपा (R) के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से आगे चल रहे हैं। बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पीछे चल रहे हैं।