Newshaat_Logo

पवन सिंह का परिवार से रिश्ता खत्म करने का ऐलान, लिखा-अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार के बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की घोषणा की है.
 
पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार के बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की घोषणा की है. उन्होंने लिखा कि 'बर्दाश्त की सीमा' पार हो गई है और आज से उनका परिवार से कोई नाता नहीं रहा. हालांकि, उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह को इस फैसले से बाहर रखा है और दोनों के लिए जान देने तक की बात कही है. 

पावर स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इसकी वजह वो और उनका पारिवारिक फैसला है. रविवार को पावर स्टार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा- जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी. उन्होंने लिखा कि बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर ये पोस्ट कर रहा हूं. आप सभी भोजपुरिया समाज से क्षमा चाहता हूं. मेरा आज और अभी से अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है.

पवन सिंह ने कहा कि हां जो मुझे पैदा की है मेरी मां और सबसे बड़े भाई रानू सिंह उनके लिए जब तक जिंदा हूं, जान हाजिर है. आप सभी के परिवार का छोटा सा सदस्य पवन सिंह.

पवन सिंह की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस के साथ-साथ राजनीतिक गलियारे में भी चर्चा शुरू हो गई. पवन सिंह के समर्थक उनके भावुक संदेश को निजी पीड़ा का इजहार मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे पारिवारिक तनाव का संकेत मान रहे हैं. पवन सिंह ने अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया. इसकी वजह सिर्फ वही बता सकते हैं.