Movie prime

पप्पू यादव के गिरफ़्तारी पर भड़के लोग, कहीं सड़कों पर उतरे लोग तो कहीं CM नीतीश कुमार का पुतला फूंका जा रहा...

Bihar Political:  राजेश ने सवाल उठाया कि अगर वारंट पहले से था, तो पूरे बिहार के दौरे के दौरान उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया और अब जानबूझकर हाई-वोल्टेज ड्रामा रचा जा रहा है. उन्होंने पीएमसीएच शिफ्ट किए जाने पर भी नाराजगी जताई, हालांकि उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि पप्पू यादव जनता की आवाज उठाते रहेंगे और उन्हें अंततः न्यायालय से ही इंसाफ मिलेगा...
 
PAPPU YADAV

Bihar Political: सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह IGIMS से बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH शिफ्ट किया गया. गिरफ्तारी के दौरान उन्हें चोट लगी थी. जिस कारण उनके सिर में दर्द है. साथ ही धड़कन बढ़ने की भी शिकायत कर रहे हैं. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है.

इधर पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर जमकर विरोध हो रहा है. उनके समर्थक सड़क पर उतर गए हैं. वहीं, आरा में CM नीतीश का पुतला फूंका गया है. बता दें कि पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसे राजनीति से प्रेरित बताना गलत है, क्योंकि यह एक पुराना कानूनी मामला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबे समय तक अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण ही उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती के आदेश जारी किए गए थे. प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा कि सांसद को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए.

सांसद पप्पू यादव के चचेरे भाई राजेश यादव ने उनकी गिरफ्तारी को एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आशंका जताई कि सांसद को जेल में जहरीली सुई दी जा सकती है या उनका एक्सीडेंट कराया जा सकता है. राजेश ने सवाल उठाया कि अगर वारंट पहले से था, तो पूरे बिहार के दौरे के दौरान उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया और अब जानबूझकर हाई-वोल्टेज ड्रामा रचा जा रहा है. उन्होंने पीएमसीएच शिफ्ट किए जाने पर भी नाराजगी जताई, हालांकि उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि पप्पू यादव जनता की आवाज उठाते रहेंगे और उन्हें अंततः न्यायालय से ही इंसाफ मिलेगा.

मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा- पप्पू
धोखे से कमरा किराए पर लेने के 31 साल पुराने मामले में विशेष अदालत के आदेश पर पटना पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को उनके मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान करीब 3 घंटे तक चले ड्रामे के बीच पप्पू यादव बेहोश हो गए, जिससे समर्थकों में काफी आक्रोश देखा गया. पुलिस उन्हें भारी सुरक्षा के बीच देर रात हेल्थ चेकअप के लिए IGIMS लेकर गई. इस दौरान पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा.

पटना SP सिटी ने क्या कहा?
वहीं, पटना SP सिटी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि 1995 में दर्ज एक मामले में ट्रायल चल रहा है. जिसमें सांसद को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन वे तय तारीख पर उपस्थित नहीं हुए. इस कारण उनको गिरफ्तार किया गया है.