Newshaat_Logo

नवनिर्वाचित MLC डॉ. एसपी राय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए PK, सभी सदस्यों को दी शुभकामनाएं

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ. एसपी राय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
 
प्रशांत किशोर

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ. एसपी राय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। PK ने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य आने वाले समय में बिहार की बेहतरी, अपने मतदाताओं के हितों और अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए बेहतर काम करेंगे।

निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होने के मामले पर कोर्ट जाने के संकेत

निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होने और उनकी सदस्यता रद्द करने संबंधी याचिका खारिज होने के मामले पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। माननीय सभापति ने इस संबंध में पक्ष और विपक्ष की दलीलों के आधार पर अपना निर्णय दिया है। अब इस मामले को कानून के दायरे में देखा जाएगा। PK ने कहा कि उनके पास जो भी कानूनी विकल्प उपलब्ध होंगे, उनके तहत वे लोग कोर्ट का रुख करेंगे।

नीतीश सेतु पर RJD के विरोध को PK ने बताया राजनीतिक

वहीं, नीतीश सेतु के नामकरण को लेकर RJD के विरोध पर प्रशांत किशोर ने कहा कि विरोध सिर्फ विरोध के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पुल की परिकल्पना नीतीश कुमार की थी और यह उनकी ही देन है। जब इस पुल को बनाने की सोच सामने आई थी, उस समय न तो बीजेपी नीतीश कुमार के साथ थी और न ही RJD। PK ने कहा कि अब इस मुद्दे पर विरोध करना केवल राजनीति करने जैसा है।