Movie prime

पीएम मोदी बोले- सुप्रीम कोर्ट ने EVM विरोधी इंडी गठबंधन को करारा तमाचा मारा है, इनके सपने चूर-चूर हो गए हैं

 

पीएम नरेंद्र मोदी अररिया के फारबिसगंज में सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन को ना देश के संविधान की परवाह है और ना ही लोकतंत्र की। ये वो लोग हैं जिन्होंने बैलेट पत्र के बहाने लोगों का अधिकार छीना। पीएम ने कहा कि उन्होंने बैलेट पत्र लूटकर देश पर राज किया। इसलिए EVM पर सवाल उठाते हैं। आज इनके सपनें चूर-चूर हो गए हैं।

पीएम ने आगे कहा कि देश के हित में देश और भी बड़े फैसले लेने वाला है। पूरा देश एक ही बात कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम ने युवा वोटर्स से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के चुनावी प्रक्रिया की तारीफ करती है। लेकिन, इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं। आज इन्हीं लोगों ने देश की सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसा करारा तमाचा मारा है कि यह लोग मुंह मोड़कर देख नहीं पाएंगे। इन लोगों को अब देश से माफी मांगनी चाहिए। देश में आज दो धारा बन गई है। एक धारा एनडीए की है। जिसका मकसद है देश को सशक्त करना। इसके विपरीत कांग्रेस और राजद का मकसद है देश को गुमराह करना। विकास के तरपाना। अपनी तिजौरी भरना। इन दोनों पार्टियों ने बिहार के लोगों को दाने-दाने के लिए तरसा दिया। किसी के पास नौकरी है तो जमीन छीन लो। कोई थोड़ा भी सामर्थ्यवान है तो उसका अपहरण करवा लो। यह जंगलराज की पहचान है। 

पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को देश के संविधान और लोकतंत्र की परवाह नहीं है। यह वो लोग है जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे। बिहार के लोग साक्षी हैं कि कैसे चुनाव में मतदान पत्र लूटे जाते थे। इतना ही नहीं गरीबों को वोट डालने के लिए घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था। दलित भाई बहनों को डंडे की चोट पर घर में रहने को मजबूर किया था। यह लोग चुनाव के दिन लूटपाट और वोट हड़पने का खेल खेलते थे। इन लोगों को ईवीएम बर्दाश्त नहीं होता था। दिन-रात ईवीएम को बंद कराने में लगे रहते थे। इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का काम किया। 
 

उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश को शक्तिशाली बनाने के लिए है। बिहार की इसमें बड़ी भूमिका है। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए आपका सेवक और यहां नीतीश जी पूरी शक्ति से काम कर रहे हैं। इंडी गठबंधन का अकसद है देश के लोगों से छीनना। उन्हें लटकाकर रखना और अपनी तिजोरी भरना।

बता दें कि अररिया के फारबिसगंज में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के लिए बने मंच पर मंत्री नीरज कुमार बबलू, दिलीप जायसवाल, विजेंद्र यादव, एलजेपी(R) अध्यक्ष चिराग पासवान, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन, विधायक जयप्रकाश यादव, विजय मंडल, अचमित ऋषिदेव मौजूद हैं।

पीएम की इस सभा को सियासी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि सीमांचल की चार में से तीन सीटों पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में 26 अप्रैल को ही वोटिंग हो रही है और उसी समय एक सीट अररिया में पीएम की सभा हो रही होगी। हालांकि, अररिया में तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी है।

फर्स्ट फेज में पीएम ने बिहार में तीन रैलियां कीं। चुनावी रैली की शुरुआत उन्होंने जमुई से की थी। 4 अप्रैल को उन्होंने जमुई में लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती के समर्थन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद 7 अप्रैल को बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए गया में रैली की। जबकि 16 अप्रैल को उन्होंने गया में हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के लिए वोट मांगा तो उसी दिन उन्होंने पूर्णिया में जदयू कैंडिडेट के लिए भी सभा की।