Newshaat_Logo

बिहार को पीएम मोदी की सौगातः नीतीश सेतु का उद्घाटन, पुल पर चलते हुए लहराया गमछा; नीतीश कुमार को लगाया गले

 
PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर बिहार के वैशाली में गंगा पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखा गया है।

पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गले लगाया। उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया।

पीएम ने कहा- गंगा मईया पर बने इस पुल को जनता के लिए समर्पित किया गया। इस ब्रिज का नाम नीतीश जी के सम्मान में रखा गया है। ये उनकी सेवा समर्पण के सम्मान का प्रतीक है।

इस पुल से पटना और वैशाली की दूरी और दिक्कतें कम हो गई। फल, सब्जियां, दूध को बड़े बाजार तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। बच्चों को पढ़ाई में, बुजुर्गों को दवाई में सहायता मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा- नीतीश ने सीएम रहते कई साल बिहार की सेवा की, अब उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी की टीम आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में विकास परियोजनओं का शिलान्यास हुआ है। मेरे मित्र रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, हम पर फूलों की बरसा करती होगी क्योंकि उनके सपने भी साकार हो रहे।

मोदी ने कहा- करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद, विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी उसे नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला।

पीएम बोले- हमें लोकतंत्र की ताकत को जन कल्याण का माध्यम बनाया है, इसीलिए आज जब एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा हो रहा है तो इस आयोजन के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया। मैं वैशाली की मिट्टी को नमन करता हूं।

बिहार के मेरे प्यारे भाई बहनों, मैं यहां सीएम का, नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। आप सबके दर्शन करने का मौका मिला। इतना बड़ा समुदाय मुझे नहीं लगता कैमरे में कैद हो पाएगा। यह विकास के प्रति जागरूकता का सबूत है। छठी मैया के आशीर्वाद से हम विकास का यह पर्व मना रहे हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ, माताओं बहनों ने कठिन व्रत करके परिवार समाज और जगत के मंगल की कामना की है