वैशाली में आज पीएम मोदी की मेगा रैली: 20 लाख वर्गफीट में सजा भव्य पंडाल, सुरक्षा में 20 हजार जवान तैनात
चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-4) का शेड्यूल अब तक घोषित नहीं किया गया है। इससे परीक्षा में और देरी का अंदेशा है। दिसंबर या जनवरी में परीक्षा प्रस्तावित है लेकिन वर्तमान में जो स्थिति है, उससे परीक्षा में थोड़ी देरी के आसार लग रहे हैं क्योंकि अभी एसटीईटी की परीक्षा ही पूरी नहीं हुई है। एसटीईटी की अंतिम परीक्षा 22 नवंबर को होगी। उसके बाद उसका रिजल्ट भी जारी होना है। इसके उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी टीआरई-4 में मौका दिया जाना है। संभव है, एसटीईटी रिजल्ट के बाद ही टीआरई-4 की परीक्षा की तिथि और उसका पूरा शेड्यूल जारी किया जाए। तिथि की घोषणा होने के बाद एडमिट कार्ड जारी करने और अन्य प्रक्रिया में भी समय लगेगा। ऐसे में दिसंबर में परीक्षा होने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।
जनवरी या फिर उसके बाद ही परीक्षा के आसार दिख रहे हैं। फरवरी में मैट्रिक इंटर की परीक्षा की वजह से सभी परीक्षा केंद्रों पर भीड़ रहेगी। ऐसे में करीब दस लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने टीआरई-4 के लिए आवेदन किया है। उन सबको तिथि का इंतजार है कि परीक्षा कब होती है। 33,320 सीटों पर नियुक्ति होनी है। इस प्रकार एक सीट पर करीब 30 अभ्यर्थियों का दावा है।
इस बार नए पैटर्न पर परीक्षा होगी। पहली बार निगेटिव म निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है। कुल पांच ऑप्शन ए, बी, सी, डी, ई रहेंगे। अगर उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो 'ई' ऑप्शन चुनना अनिवार्य होगा। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो तीन गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। ऑप्शन नहीं चुनने पर उत्तर को गलत ही माना जाएगा। इसलिए एक ऑप्शन चुनना जरूरी है। बाकी पाठ्यक्रम पहले जो था वही है। और कोई विशेष बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। चूंकि अभ्यर्थी अधिक हैं और सीटें कम एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सोच समझकर उत्तर दें। पीयू के शिक्षा विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो आशुतोष कुमार कहते हैं कि जो उत्तर नहीं आए उसे छोड़ देने में ही भलाई है। वहीं समय कम है इसलिए अधिक से अधिक समय पढ़ाई पर दें।
टीआरई-4 परीक्षा में हो सकती है देरी, शेड्यूल की घोषणा अब तक नहीं हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 21 नवंबर को वैशाली पहुंचेंगे. उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और एनडीए की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं. राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी स्थित जंदाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र में करीब 20 लाख वर्गफीट में विशाल सभा स्थल तैयार किया गया है. कार्यक्रम में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर 1:20 बजे रुस्तमपुर पहुंचेंगे. यहां नीतीश सेतु का लोकार्पण करने के बाद वे सड़क मार्ग से पुल पार कर जाफरपट्टी स्थित सभा स्थल पहुंचेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री खुले वाहन से लोगों के बीच से गुजरकर उनका अभिवादन स्वीकार करेंगे. इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर 3:15 बजे जाफरपट्टी से प्रस्थान करेंगे.
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे वैशाली जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. जमुई से बक्सर, बेतिया से मुजफ्फरपुर और पटना समेत कई जिलों के पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है. केंद्र और राज्य की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर रहे हैं.
मंच, हेलीपैड और आसपास के इलाकों की निगरानी एसपीजी कर रही है. रुस्तमपुर स्थित नीतीश सेतु के लोकार्पण स्थल से लेकर गंगा नदी और सभा स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए 100 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाए गए हैं. वहीं, गंगा नदी में एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है.
जाफरपट्टी स्थित सभा स्थल पर भव्य मंच बनाया गया है. दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी कार्यक्रम देखने में परेशानी न हो, इसके लिए सभा स्थल के अलग-अलग हिस्सों में 60 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं. प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था संभालने का निर्देश दिया है
सभा में आने वाले लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 32 पेयजल टैंक, 17 बोरिंग और 180 रनिंग वाटर टैप की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा दर्शकों के बैठने वाले क्षेत्रों में 140 वाटर डिस्पेंसर लगाए जाएंगे.
स्वच्छता और जनसुविधा के लिए कुल 540 शौचालयों की व्यवस्था की गई है. इनमें मुख्य कार्यक्रम स्थल पर 300 शौचालय बनाए गए हैं. इनमें 150 पुरुषों और 150 महिलाओं के लिए निर्धारित हैं. इसके अलावा पार्किंग और अन्य स्थानों पर 240 शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी विशेष तैयारी की है. अलग-अलग स्थानों पर 27 मेडिकल कैंप बनाए गए हैं. इसके साथ ही 25 एम्बुलेंस की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके.
आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए 30 अग्निशमन वाहनों को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है. वहीं, वाहनों के खराब होने या दुर्घटना के कारण यातायात बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए 25 क्रेन की व्यवस्था की गई है.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नीतीश सेतु का लोकार्पण और जंदाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास प्रमुख आकर्षण होंगे. इसके अलावा विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित है. इन परियोजनाओं से वैशाली और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास और आधारभूत संरचना को नई गति मिलने की उम्मीद है.







