Movie prime

Political news: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, ₹2 लाख मिलने की प्रक्रिया शुरू

 
Political news

Political news: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले ₹2 लाख की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लाभार्थियों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आरोप लगाना विपक्ष का काम है, वह आरोप लगाता रहे, सरकार अपने काम पर लगी है।

अपराध के मुद्दे पर विपक्ष को जवाब

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष अपराध पर सवाल उठा रहा है तो उसे ठोस सुझाव भी देने चाहिए। सिर्फ आरोप लगाने से कोई समाधान नहीं निकलता। मंत्री ने कहा कि अगर विपक्ष कोई व्यावहारिक सुझाव देगा तो सरकार और संबंधित विभाग उस पर जरूर विचार करेंगे।

सोशल मीडिया नियमों पर सरकार सख्त

सोशल मीडिया को लेकर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगाए गए प्रतिबंध पर मंत्री ने कहा कि संविधान और कानून का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेती है और सभी अधिकारी-कर्मचारी सरकार के नियमों का पालन करें, यही अपेक्षा है।

प्लेन क्रैश मामले में जांच जरूरी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से जुड़े प्लेन क्रैश मामले पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाओं की जांच होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।