Political news: तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा: ‘लालू राज खत्म’, मोदी को दिए 10 में 10 नंबर
तेजप्रताप यादव ने कहा कि अब बिहार में “लालू राज” का दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 में से 10 नंबर दिए, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी खुलकर अपनी राय रखी। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को लेकर भी अपनी बात सामने रखी।
राजद से अलग होने पर दिया बड़ा बयान
जब उनसे पूछा गया कि बिहार चुनाव में राजद के सिर्फ 25 सीटों पर सिमटने की एक वजह उनका अलग होना भी है या नहीं, इस पर तेजप्रताप यादव ने साफ कहा कि सम्मान नहीं मिलने पर अलग होना ही पड़ता है। उन्होंने कहा, “हम मान-सम्मान के लिए लड़ते हैं। जब सम्मान नहीं मिला तो हमने अपनी अलग लकीर खींच ली और रास्ता अलग हो गया।”
टिकट के बदले पैसे मांगने के आरोप पर प्रतिक्रिया
बिहार चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे में पैसे मांगने के आरोपों पर तेजप्रताप यादव ने बेबाकी से कहा कि हां, ऐसा “जयचंदों” ने किया होगा। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि 5-6 ऐसे जयचंद हैं, जिन्हें सब पहचानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग आज भी परिवार के भीतर ही मौजूद हैं और राजनीतिक सलाहकारों को परिपक्व होना चाहिए।
तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर टिप्पणी
चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव के विदेश जाने के सवाल पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि जब उनकी पार्टी हारी थी तो उन्होंने तुरंत समीक्षा बैठक की थी। उनके मुताबिक, उस समय सभी नेताओं को समीक्षा करनी चाहिए थी।
तेजप्रताप यादव का बयान एक बार फिर बिहार की राजनीति में नई बहस को जन्म दे रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका सियासी असर दिख सकता है।







