Newshaat_Logo

पगड़ी पर सियासत!- विधानसभा में तेजस्वी का तंज, बोले- ‘संभाल के रखिए… अब विजय सिन्हा की नजर’

 
पगड़ी पर सियासत!- विधानसभा में तेजस्वी का तंज, बोले- ‘संभाल के रखिए… अब विजय सिन्हा की नजर’
Bihar political News: बिहार विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया, जिस पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला।

सदन में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री अपनी पगड़ी संभाल कर रखें, अब उस पर विजय सिन्हा की नजर है।” इस बयान के बाद सदन में हलचल बढ़ गई और सत्ता पक्ष में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी ने कभी संकल्प लिया था कि वे नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाकर ही अपनी पगड़ी उतारेंगे। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि अब जाकर उनका वह संकल्प पूरा हुआ, लेकिन अब उन्हें अपनी पगड़ी की भी चिंता करनी चाहिए।

विश्वास मत से पहले इस तरह के तीखे बयानबाजी ने साफ कर दिया है कि सदन के भीतर सत्ता और विपक्ष के बीच जबरदस्त राजनीतिक टकराव देखने को मिलेगा। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि फ्लोर टेस्ट के बाद सियासत का रुख किस दिशा में जाता है।