Newshaat_Logo

सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर- सामाजिक शिष्टाचार जरूरी, राजनीतिक विरोध जारी रहेगा

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हालिया मुलाकात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
प्रशांत किशोर

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हालिया मुलाकात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि अगर कोई व्यक्ति मिलता है तो उसके साथ सामाजिक और राजनीतिक शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए। मुख्यमंत्री से मुलाकात का मतलब यह नहीं है कि राजनीतिक विरोध खत्म हो गया है। हमारा राजनीतिक विरोध अपनी जगह जारी रहेगा।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशांत किशोर ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं तो उन्हें राज्य की जनता को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ की समस्या से लोगों को कब तक निजात मिलेगी। साथ ही, बिहार में शिक्षा और रोजगार की स्थिति में सुधार कब होगा, इस पर भी प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

इसके अलावा, राहुल गांधी के फोन टैपिंग मामले पर भी प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग पहले भी होती रही है। पेगासस की सूची जारी हुई थी, उसमें उनका नाम भी शामिल था।