Newshaat_Logo

बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में भाजपा को देंगे चुनौती; 11 जुलाई को दाखिल करेंगे नामांकन

 
बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में भाजपा को देंगे चुनौती; 11 जुलाई को दाखिल करेंगे नामांकन

Political News: बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी ऐलान हुआ है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। घोषणा के मुताबिक, प्रशांत किशोर 11 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लंबे समय से इस बात की चर्चा थी कि पीके किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। अब पार्टी ने इस पर मुहर लगा दी है।

उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि वह बांकीपुर सीट से जीत दर्ज करते हैं, तो इससे बिहार में जन सुराज पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले कुछ समय से बिहार में जन सुराज अभियान के जरिए राजनीतिक आधार मजबूत करने में जुटे हैं। अब बांकीपुर सीट से उनका चुनाव लड़ना बिहार की राजनीति में एक अहम मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। सभी की नजरें इस सीट पर होने वाले चुनाव और उसके नतीजों पर टिकी रहेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। कांग्रेस की ओर से प्रशांत किशोर को समर्थन देने का संकेत दिया गया है, वहीं राजद के फैसले का इंतजार है।

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए गढ़ कही जाती है। यहां पिछले कई दशक से बीजेपी लगातार जीतती रही है। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर में उपचुनाव होना है। उपचुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। प्रशांत किशोर के भी इस बार बांकीपुर से उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है।

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान में उतरने के फैसले के बीच कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने विपक्ष के वहां सिंगल कैंडिडेट उतारने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर बांकीपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो उन्हें कांग्रेस हाईकमान और राजद नेताओं के बात करनी चाहिए। ऋषि मिश्रा ने कहा कि बीजेपी को चुनौती देने के लिए सभी विपक्षी दलों को मिलकर एक उम्मीदवार उतारना चाहिए। यदि प्रशांत किशोर को लड़ रहे हैं तो सभी विपक्षी दलों को उनकी मदद करनी चाहिए। बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में उतरेंगे , इसका फैसला पार्टी की ओर से ले लिया गया है। जन सुराज पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर फैसला लिया गया।

नितिन नवीन की ओर से खाली की गई सीट से प्रशांत किशोर की ओर से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिए जाने से मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। कांग्रेस नेता की ओर से प्रशांत किशोर के समर्थन में पैरवी किए जाने के बाद अब राजद के भी फैसले का इंतजार है। हालांकि कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा के सुझाव को पूरी पार्टी का फैसला नहीं माना जा सकता है। वहीं राजद की ओर से लालू-तेजस्वी यादव इस संबंध में अंतिम फैसला लेंगे।

बांकीपुर सीट के बहाने भाजपा 'कायस्थ किला' बचाने की रणनीति में जुटी है। बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों में शामिल पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने के कारण यह सीट खाली हुई है। ऐसे में इस सीट पर होने वाला उपचुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की प्रतिष्ठा और संगठनात्मक मजबूती की भी बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

कायस्थ बहुल मानी जाने वाली इस सीट पर भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में इसी समुदाय के नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. रणवीर नंदन, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। वर्तमान में रणवीर नंदन बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से उनकी लंबे समय से वैचारिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी उनकी मजबूत दावेदारी की वजह माना जा रहा है।