Movie prime

बिहार चुनाव की तैयारी पूरी, 22 नवंबर से पहले होंगे चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त

 
बिहार चुनाव की तैयारी पूरी, 22 नवंबर से पहले होंगे चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त

Bihar political news: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य में SIR प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है और इसके तहत वोटर लिस्ट को शुद्ध करने में अहम भूमिका निभाने वाले BLO को धन्यवाद दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, और उससे पहले चुनाव सम्पन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार चुनाव में जो नई पहलें शुरू की जा रही हैं, उन्हें आगे चलकर पूरे देश में लागू किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और चुनाव आयोग की पूरी टीम दो दिनों से राज्य में मौजूद है। इस दौरान आयोग ने राजनीतिक दलों, चुनाव और प्रशासनिक अधिकारियों, प्रवर्तन एजेंसियों, CEO, SPNO और CAPF के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की हैं।

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि अब BLO को पहचानने में आसानी हो, इसके लिए उन्हें ID कार्ड दिए जा रहे हैं। साथ ही मतदान केंद्रों के बाहर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था की गई है ताकि मतदाता बिना परेशानी के वोट डाल सकें।

किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे

उन्होंने बताया कि जब BLO मतदाता के पास जाते हैं, तो मतदाता उन्हें आसानी से पहचान सकें, इसके लिए उनके लिए भी आईडी कार्ड जारी किए गए हैं। अब पोलिंग बूथ के बाहर मोबाइल जमा करने की सुविधा उपलब्ध है, जबकि पहले मोबाइल को घर या कहीं और छोड़कर आना पड़ता था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के अलावा देश के किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे।

पोलिंग स्टेशन पर होगी 100% वेबकास्टिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लागू किया जाएगा। बूथ से 100 मीटर की दूरी पर हर प्रत्याशी अपने एजेंट को तैनात कर सकेगा। हर पोलिंग स्टेशन पर 100% वेबकास्टिंग होगी। इसके अलावा, EVM पर इस्तेमाल होने वाले बैलेट पेपर अब ब्लैक एंड व्हाइट की बजाय कलरफुल होंगे, जिसमें सीरियल नंबर के फ़ॉन्ट को भी सुधार कर अधिक पहचानने योग्य बनाया जाएगा। यह बदलाव बिहार के चुनाव से लागू होंगे।