QR कोड से कांग्रेस उम्मीदवारों का आवेदन लेना शुरू, 243 सीटों पर विधानसभा के लिए तुरंत भरें फॉर्म
कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर आज से आवेदनकर्ताओं से क्यू आर कोड से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। आज से कांग्रेस ने सभी 243 सीटों पर पार्टी आवेदन ले रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि अगर किसी सीट पर महागठबंधन का कोई उम्मीदवार होगा खड़ा तब कांग्रेस उस उम्मीदवार का मजबूती से समर्थन करेगा।
क्यू आर कोड और काउंसलिंग के माध्यम से वैसे उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा। वर्तमान विधायकों को भी क्यू आर कोड से आवेदन देने का निर्देश दिया गया।। आवेदन के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता होना जरूरी है। इस फॉर्म में दिए गए सभी जानकारी को भरकर आवेदक इस चुनाव में टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इसमें कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आवेदन कर सकता है। इसमें कुछ मुख्य पॉइंट हैं, जिससे आवेदक को पूरा करना है। तभी आगे उनकी एंट्री होगी। कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में कितने जन आक्रोश के मीटिंग किए हैं, जनता को उन मीटिंग्स से कैसे जोड़ा है, उससे क्या बातें निकलकर सामने आई है। इन सब चीजों को भी देखा जाएगा।







