Newshaat_Logo

गन्ना तोड़ने के आरोप में दो मासूमों की मौत से उठे कानून-व्यवस्था पर सवाल, रोहिणी आचार्य ने की निष्पक्ष जांच की मांग

बिहार के सीवान-गोपालगंज सीमा क्षेत्र के तेतहली में मदरसे के दो मासूम बच्चों जैद और अशरफ अली की मौत की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
 
रोहिणी आचार्य

बिहार के सीवान-गोपालगंज सीमा क्षेत्र के तेतहली में मदरसे के दो मासूम बच्चों जैद और अशरफ अली की मौत की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जकात के लिए निकले दोनों बच्चे गन्ना तोड़ने के आरोप के बाद लापता हो गए थे। बाद में उनके शव मिलने से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इस घटना पर रोहिणी आचार्य ने गहरा दुख जताते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना तोड़ने जैसी छोटी-सी बात पर दो मासूम जिंदगियों का इस तरह खत्म हो जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है। किसी भी परिस्थिति में ऐसी हिंसा और बर्बरता स्वीकार नहीं की जा सकती।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि नफरत या प्रभाव की आड़ में सच्चाई को दबाया नहीं जाना चाहिए। इस मामले के हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने सम्राट सरकार से मांग की कि इस बेहद दुखद घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।