Movie prime

राबड़ी बोलीं: बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, उन्हें बिहार नहीं छोड़ना चाहिए, CM के पद पर बने रहना चाहिए...

Bihar Politics: पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जबरदस्ती हटाया जा रहा है. राबड़ी देवी ने कहा कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और उन्हें बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए.
 
RABRI DEVI

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले से जदयू के कार्यकर्ता और नेता नाराज हैं. बैठक में भी कई विधायकों ने उन्हें अपने फैसले पर पुर्नविचार करने का आग्रह किया है. हालांकि, मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि वे किसी दवाब में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार के विकास का जो रास्ता तय किया गया है वो रुकना नहीं चाहिए.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम जारी रहेगा और वह खुद भी हर चीज पर नजर रखेंगे. पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि बैठक में विधायकों ने मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को पार्टी में शामिल किए जाने की मांग रखी, उसके बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ये घोषणा की निशांत ने राजनीति में आने की सहमति दे दी है और जल्द ही औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे.

इधर, रुटीन चेकअप के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव पटना पहुंच गए. उनके साथ राबड़ी देवी भी मौजूद थीं. लालू यादव पिछले करीब 10 दिनों से दिल्ली में थे, जहां उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जबरदस्ती हटाया जा रहा है. राबड़ी देवी ने कहा कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और उन्हें बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए.