Newshaat_Logo

अंबेडकर छात्रावास पहुंचे राहुल, पुलिस ने बाहर ही रोका, दलित-माइनॉरिटी छात्रों से संवाद करना चाहते हैं

 
राहुल गां

राहुल गांधी दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास के लिए पैदल निकल गए हैं। राहुल के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता छात्रावास की तरफ बढ़ रहे हैं। यहां राहुल दलित- माइनॉरिटी कम्युनिटी के छात्रों से बातचीत करेंगे।

इसके पहले राहुल के काफिले को दरभंगा की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी कैंपस से तीन किमी पहले ही रोक दिया गया।

राहुल गुरुवार सुबह 11 बजे NSUI के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने दरभंगा पहुंचे हैं।

राहुल के पहुंचने से पहले कार्यक्रम स्थल को लेकर कांग्रेस नेता और प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं। वहीं, अंबेडकर छात्रावास के पास कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेताओं का जुटना शुरू हो गया है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है।

इधर, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा- 'NDA की सरकार दलित विरोधी है। सरकार के दबाव में ही कार्यक्रम नहीं होने दिया जा रहा है।'
कांग्रेस के मुताबिक, शिक्षा न्याय संवाद’ कांग्रेस का नया जनसंपर्क अभियान है। इसका मकसद बिहार में शिक्षा व्यवस्था की खराब स्थिति को उजागर करना है। शिक्षा संवाद में मिले फीडबैक के आधार पर कांग्रेस न्याय पत्र तैयार करेगी और ये बिहार चुनाव के मेनिफेस्टो का हिस्सा होगा।

कांग्रेस का यह ‘शिक्षा न्याय संवाद’ पहली बार है। इससे पहले कांग्रेस ने आज तक इस तरह का कार्यक्रम नहीं किया है। यह संवाद कार्यक्रम बिहार में डेढ़ महीने चलेगा। जहां अप्रूवल मिलेगा वहां शैक्षणिक संस्थानों में होगा और जहां अप्रूवल नहीं मिलेगा वहां कैंपस के गेट पर होगा।