Movie prime

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गया आएंगे राजेश राम, संविधान बचाओ यात्रा में होंगे शामिल

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजेश राम शनिवार को पहली बार गया पहुंचेंगे। उनके साथ कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू सहित कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस दफ्तर से सभी पंचायती अखाड़ा तक गए। जहाँ से संविधान बचाओ यात्रा आजाद पार्क तक निकलेगी। इसकी जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा व कांग्रेस नेता अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने दी।  

यात्रा में एक किलोमीटर लंबा तिरंगा झंडा भी शमिल  

पैदल मार्च में एक किलोमीटर लंबा तिरंगा झंडा भी शामिल किया जाएगा। यात्रा के दौरान राजेन्द्र टॉवर स्थित देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी होगा। उसके बाद आजाद पार्क में विशाल जनसभा को भी नेताओं ने संबोधन होगा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष माला कोलकाता से मंगाया गया है। ताकि जिस माला में पार्टी के शीर्ष नेता रहे उसी माला के अंदर पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में महापुरुषों के नाम पर दर्जनों तोरण द्वार बनाए गए 

कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा में जनसभा स्थल पर दर्जनों महापुरुषों के नाम तोरण द्वार बनाया गया है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी, दिलकेश्वर जी , राजीव गांधी जी, जगलाल महतो जी, एपीजे अब्दुल कलाम जी, सतेन्द्र सिंह जी, श्री कृष्ण सिंह जी, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी आदि के नाम तोरण द्वार बनाया गया। मौके पर नगर निगम के मेयर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, कांग्रेस नेता रजनीश कुमार झुन्ना, मो शहाबुद्दीन रहमानी, कैमूर कार्यक्रम प्रभारी असाहेब अंसारी, धर्मेंद्र कुमार निराला, कमलेश चंद्रवंशी, नवीन कुमार, अशोक भारती, सैफुल इस्लाम और कुमार ओंकारशक्ति भी मौजूद थे।