Newshaat_Logo

रत्नेश कुशवाहा ने पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 
रत्नेश कुशवाहा

पटना। पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा आज पटना में आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

रत्नेश

कार्यक्रम के दौरान विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की तथा खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

रत्नेश कुशवाहा

इस अवसर पर गोह के विधायक अमरेंद्र कुमार, मोरवा के विधायक रणविजय साहू, श्रीमती मधु मंजरी, अशोक मेहता, राजीव भार्गव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को भी बधाई दी।