पटना साहिब में रत्नेश कुशवाहा का जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने शनिवार, 28 नवंबर को पटना सिटी के राजा बाबू की गली स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं, सुझावों और जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना।
जनता से संवाद के दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। रत्नेश कुशवाहा ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि जनता की सेवा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और पटना साहिब का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनकी जिम्मेदारी है और जनसेवा ही उनका धर्म है।







