RCP सिंह ने किया नई पार्टी 'आशा' का ऐलान, बोले- पार्टी का पूरा नाम आप सबकी आवाज
Oct 31, 2024, 11:33 IST

आरसीपी के नई पार्टी बनाने की घोषणा से राजनीतिक गलियारों में नफा-नुकसान का आंकलन हो रहा है।
कुछ जानकार आरसीपी के इस कदम से नीतीश कुमार के नुकसान की बातें कह रहे हैं। वहीं, कुछ इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों की जाति कुर्मी है। दोनों का गृह क्षेत्र नालंदा है।
आरसीपी बिहार विधानसभा चुनाव से साल भर पहले अपनी पार्टी लॉन्च कर रहे हैं। वे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए राजनीतिक पार्टी कैसे चलती है। इसका काफी अनुभव है। नीतीश कुमार के कामकाज के तरीके को भी उन्होंने काफी नजदीक से देखा है। आरसीपी और नीतीश का साथ जब खत्म हुआ, तब दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को क्या-क्या नहीं कहा था। सबसे बड़ी बात तो यह कि जेडीयू के ब्लॉक स्तर के नेता ने गंभीर आरोप लगाया और जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने आरसीपी सिंह को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया था।
