Movie prime

राज्यसभा वोटिंग के बीच विधानसभा में दिखा दिलचस्प नजारा, वोट डालने पहुंचे नितिन नवीन ने राजद विधायक से मिलाया हाथ

 
राज्यसभा वोटिंग के बीच विधानसभा में दिखा दिलचस्प नजारा, वोट डालने पहुंचे नितिन नवीन ने राजद विधायक से मिलाया हाथ
Bihar News: बिहार समेत देश के 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए सोमवार को मतदान जारी है। बिहार में भी 5 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। सभी विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बिहार विधानसभा पहुंच रहे हैं और अब तक कई विधायक वोट डाल चुके हैं।

इसी बीच राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उम्मीदवार नितिन नवीन भी विधानसभा पहुंचे और अपना वोट डाला।

विधानसभा में दिखा दिलचस्प पल

मतदान के दौरान विधानसभा परिसर में उस वक्त एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला, जब नितिन नवीन के पहुंचते ही राजद विधायक रणविजय साहू ने उनसे हाथ मिलाया। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई।

हालांकि राजनीतिक हलकों में इसे सामान्य शिष्टाचार की मुलाकात भी बताया जा रहा है, लेकिन चुनावी माहौल में इस तरह की तस्वीरों ने चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है।

पांचवीं सीट पर टिकी नजर

गौरतलब है कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है। राजनीतिक दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हुए हैं, क्योंकि खास तौर पर पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।

ऐसे में मतदान के दौरान नेताओं की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर राजनीतिक विश्लेषकों और दलों की नजर बनी हुई है।