Movie prime

RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, बोले- 8 से 12 महीने के अंदर देश में नई सरकार बनेगी

 

केंद्र की मोदी सरकार के शपथ ग्रहण को अभी दो दिन ही गुजरे हैं। वहीं विपक्ष की तरफ से सरकार गिराने को लेकर भविष्वाणी की जा रही है। राजद के नए-नवेले सांसद सुधाकर सिंह का कहना है कि देश की नई सरकार ढीलीढाली है। उन्होंने दावा किया है कि 8 से 12 महीने के अंदर देश में नई सरकार बनेगी और इससे किसी कोई हैरानी भी नहीं होगी।

दरअसल, बीते दिन मंगलवार को सुधाकर सिंह ने रामगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निस्शाना साधा। सुधाकर सिंह ने कहा कि जब सदन का संचालन होगा तो डंके की चोट पर यह सब कुछ होगा। उन्होंने कहा कि इस देश की सरकार को चंद दिनों में ही घुटनों पर ला देंगे। उन्होने कहा कि हमने तो देखा नहीं है, लेकिन सुनने में आया है की महात्मा गांधी और अंबेडकर की मूर्तियां देश की संसद से बाहर कर दी गई हैं। आने वाली 18 तारीख को उम्मीद है कि जब हम लोग शपथ लेने जाएंगे तब इस बात की तहकीकात भी होगी। वहीं अगर ऐसा हुआ तो याद रखिएगा यह देश लंबा संघर्ष देखेगा।

सुधाकर सिहं ने दावा करते हुए कहा कि मेरी ये बात आपके कैमरों में कैद हो रही है। और ये सच भी साबित होगी। तब किसी को कोई हैरानी नहीं होगी। क्योंकि एनडीए की ये ढीलीढाली सरकार है। और 12 महीने के अंदर देश में नई सरकार बनेगी। आपको बता दें आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के बेटे सुधाकर सिंह ने बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। और बीजेपी के मिथिलेश तिवारी को मात दी थी। मिथिलेश को अश्विनी चौबे का टिकट काट कर दिया गया था।