Movie prime

RJD समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बिना बात किए निकले तेजस्वी यादव, सवालों पर साधी चुप्पी

 
RJD समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बिना बात किए निकले तेजस्वी यादव, सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar political news: बिहार चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अहम समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव जब एक पोलो रोड स्थित कार्यालय से बाहर निकले, तो मीडिया कर्मियों ने उनसे चुनाव परिणाम और अंदरूनी समीक्षा को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की।

लेकिन तेजस्वी यादव बिना कोई जवाब दिए सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर लालू प्रसाद यादव के आवास के लिए रवाना हो गए। पत्रकारों ने कई बार उन्हें रुकने और प्रतिक्रिया देने के लिए आवाज़ लगाई, मगर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

चुनावी हार के बाद पार्टी के अंदर उठ रहे सवालों और समीक्षा बैठक की चर्चाओं के बीच तेजस्वी का मीडिया से दूरी बनाए रखना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक में चुनावी कारणों और हार की समीक्षा को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।