Movie prime

मुसलमान वोट साधने में जुटा राजद, सिद्दीकी ने खेला मुस्लिम कार्ड

 

बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अभी से ही चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब राजद नेता का एक विवादित बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा है कि आजकल लोग हमें देखकर लोग बोलते हैं कि 'मियां(मुसलमानों) सब का बड़ी मन बढ़ गया है। जबकि हमारे पार्टी के नेता सिर्फ यह सब टुकुर-टुकुर देखते रहते हैं। 

राजद ने मुस्लिम वोट बैंक को एकमुश्त कर अपने पाले में करने के लिए अब्दुल बारी सिद्दीकी को बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक "विरोधी दल" बनाया गया है। ताकि पिछले कुछ वर्षों के चुनाव में राजद से बिखरा मुस्लिम वोट बैंक एकजुट हो सके। ऐसे में अब उन्होंने दरभंगा में विवादित बयान दिया है। 

उन्होंने कहा कि " हमारे लोग चौक चौराहा पर खड़े रहते हैं, तो कुछ लोग कहते हैं कि मियांवा (मुस्लिम) लोगों का मन काफी बढ़ गया है। इसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं। जो हमारे दोस्त, पार्टी के आदमी हैं। वो लोग टुकुर-टुकुर सुनते हैं और चले आते हैं।":


इसीलिए जब तक आप इतिहास नहीं पढ़िएगा। जब तक आप अपने अध्यात्म को नहीं जानिएगा। जब तक आप अपने समाज को नहीं जानिएगा। तब तक आप ऐसी शक्तियों से नहीं जीत सकते हैं। तो इस वजह से वोट हमारा है लेकिन राज है उनका। लेकिन हमारा जो वोटर है वह सुनता है और चुपचाप चला आता है। तो जरूरत इस बात का है कि आप दुश्मन से ज्यादा तेज बनो। दुश्मन से आप ज्यादा चरित्रवान बनो। दुश्मन से ज्यादा आप कर्मठ बनो।