Movie prime

RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा का बड़ा दावा, बोले-बिहार में 25 से अधिक सीटें जीतेंगे

 

 लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले तमाम मीडिया एजेंसी के तरफ से एग्जिट पोल को लेकर खूब सियासत हो रही है।  जिसमें NDA को बहुत मिलाती हुई दिख रही रही है। एग्जिट पोल में बिहार में भी भी  NDA आगे दिख रही है। जिसको लेकर राजद की आज प्रतिक्रिया सामने आई है। राजद के राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार में INDIA गठबंधन की  25 सीट  से अधिक जीतने का दावा किया है।

राजद नेता ने कहा कि, एग्जिट पोल में जिसने करोड़ो कमाया उसे कमाने दिगिए। मुझे इस बारे में कुछ नहीं बोलना है। उसके बाद 4 जून को सब साफ हो जाएगा। हर चरण की मतगणना के बाद जबतक सारे कंडीडेट खुद को संतुष्ट न मान लें और जबतक सबकी सहमती न हो जाय तब तक दूसरे चरण में नही जाना है।

इसके अलावा इवीएम धांधली को लेकर मनोज झा ने कहा कि इस बार किसी का कुछ नहीं चलने वाला है। इस बार किसी भी धोखाधड़ी या किसी भी बड़े लोगो का फोन क्यों नही आया हो कुछ पलटने वाला नहीं है। इस बार जनता सबकुछ पलट देगी। एक्जिट पोल के मनोवैज्ञानिक ट्रिक में जनता फंसने वाली नही है। इस बार हमलोग मिनिमम 25 प्लस सीट हम जितने जा रहे हैं। यह बातें 4 जून को पता चल जाएगा।

उसके अलावा मनोज झा ने कहा कि कुछ चैनल अब अपने एक्जिट पोल के आंकड़े को एडजस्ट करने में लगे हैं, इस बीच जिसको जितना कमाना था कमा लिया। मैं तमाम लोगों से अपील करता हूँ, DM साहब से भी अपील करता हूँ कि गिनती में घपला नही कीजियेगा, क्योंकि फिर जनता तैयार बैठी है, जनता तय करेगी कि आगे क्या करना है। इनकी कार्यशैली से हमलोग वाकिफ हैं पिछली बार 8 से 10 सीटों पर गलत गणना के कारण हमारी सरकार नही बनी।

उधर नीतीश और मोदी के मुलाकात को लेकर झा ने कहा कि नीतीश जी के लिए बहुत सम्मान है, जिस दिन से चाइनीज का कमल छाप बिहार में पकड़ाया गया उन्हें उस दिन से हमलोगों को बिहार की जनता को काफी दुख है। नीतीश कुमार अभी अधिकारियों के विवेक से निर्णय कर रहें हैं हमे उम्मीद है कि जब वो ख़ुद से फ़ैसला लेंगे तो वो फ़ैसला अलग होगा।