Newshaat_Logo

NEET Paper Leak मुद्दे को लेकर रोहिणी आचार्य ने सरकार पर उठाए सवाल

Bihar News: रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल को मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कठोर और दमनात्मक रवैया अपनाया गया.
 
Bihar news

Bihar News: नीट आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता रोहिणी आचार्य ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि "प्रदर्शनकारी छात्र थे, अपराधी नहीं।"



रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल को मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कठोर और दमनात्मक रवैया अपनाया गया.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना उचित नहीं है. अपने पोस्ट में उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले पर जवाब देने और कार्रवाई की समीक्षा करने की मांग भी की.

NEET परीक्षा और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं. इस बीच रोहिणी आचार्य की टिप्पणी ने मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है. फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से उनके आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.