Newshaat_Logo

सोशल मीडिया में अफवाह उड़ी, हकीकत ये है- सिद्दीकी ने जन सुराज से कोई गठबंधन नहीं किया

 
सोशल मीडिया में अफवाह उड़ी, हकीकत ये है- सिद्दीकी ने जन सुराज से कोई गठबंधन नहीं किया

Bihar political news: बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के जन सुराज से जुड़ने की अफवाहें फैल गईं। इस दावे को एक तस्वीर के साथ वायरल किया गया, जिसमें सिद्दीकी और प्रशांत किशोर मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आए।

तस्वीर को ट्विटर (X) हैंडल “जन सुराज फॉर बिहार” से शेयर किया गया और कैप्शन में लिखा गया– “बोलती तस्वीर!”। इसके बाद चर्चा तेज हो गई कि क्या आरजेडी का मुस्लिम वोट बैंक जन सुराज की ओर जा सकता है।

लेकिन पड़ताल करने पर मामला कुछ और ही निकला। यह तस्वीर किसी गुप्त बैठक की नहीं बल्कि एक बड़े न्यूज़ चैनल के कॉन्कलेव की है, जिसमें कई बड़े नेता मौजूद थे। चैनल के हेड ने पुष्टि की कि फोटो उसी कार्यक्रम की है और इसे गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल यह दावा पूरी तरह भ्रामक है। अब्दुल बारी सिद्दीकी का जन सुराज से कोई राजनीतिक जुड़ाव नहीं है और यह सिर्फ तस्वीर का गलत इस्तेमाल है।