Newshaat_Logo

संजय कुमार झा पहुंचे मैंगलुरु, संसदीय स्थायी समिति के दौरे के साथ शुरू हुआ मैंगलुरु–कूर्ग भ्रमण कार्यक्रम

Bihar Politics: मैंगलुरु एयरपोर्ट पर विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के वरिष्ठ अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने समिति अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर दौरे की रूपरेखा, बैठकों के एजेंडा और क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रारंभिक चर्चा भी की गई.
 
SANJAY KUMAR JHA

Bihar Politics: संसदीय स्थायी समिति (परिवहन, पर्यटन और संस्कृति) के दौरे के तहत समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा का मैंगलुरु एयरपोर्ट पर आगमन हुआ. इस आगमन के साथ ही मैंगलुरु और कूर्ग (कोडागु) के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई.

Image

मैंगलुरु एयरपोर्ट पर विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के वरिष्ठ अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने समिति अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर दौरे की रूपरेखा, बैठकों के एजेंडा और क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रारंभिक चर्चा भी की गई.

Image

इस दौरे के दौरान Parliamentary Standing Committee on Transport, Tourism and Culture के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अहम विषयों पर बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिनकी अध्यक्षता संजय कुमार झा करेंगे. इन बैठकों में परिवहन अवसंरचना, पर्यटन विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, हवाई अड्डों और अन्य परिवहन परियोजनाओं की प्रगति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा.

समिति का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर मौजूद चुनौतियों को समझते हुए व्यावहारिक और ठोस नीतिगत सुझाव तैयार करना है, ताकि परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सके, पर्यटन को बढ़ावा मिले और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण प्रभावी ढंग से हो सके. दौरे के अंत में बैठकों से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण सिफारिशें सौंपे जाने की संभावना है.