Movie prime

संजय सरावगी ने ली मंत्री पद की शपथ, मिथिलांचल के 4 विधायक बनेंगे मंत्री

 

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। BJP कोटे के 7 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। सबसे पहले दरभंगा से BJP विधायक संजय सरावगी ने शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ ग्रहण की।

इसके बाद बिहारशरीफ से BJP विधायक सुनील कुमार ने शपथ ली। 

इसके बाद बिहारशरीफ से BJP विधायक सुनील कुमार, दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से BJP विधायक जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर की साहेबगंज विधानसभा से BJP विधायक राजू सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

सीतामढ़ी जिले की रीगा विधानसभा से BJP विधायक मोतिलाल प्रसाद, अमनौर विधानसभा सीट से BJP विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू, सिकटी विधानसभा सीट से BJP विधायक विजय मंडल ने शपथ ली।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। NDA को सबसे ज्यादा सीटें देने वाले मिथिलांचल के 4 विधायक बनेंगे मंत्री बनेंगे। JDU कोटे से कोई नया मंत्री नहीं होगा।

शपथ ग्रहण से पहले सुनील कुमार, मोतीलाल प्रसाद, विजय मंडल और संजय सरावगी समेत सातों विधायक बीजेपी ऑफिस पहुंचे। चारों ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात की।

इससे पहले अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ मंत्रियों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के प्रधान सचिव को शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपी।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने CM नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा।