Movie prime

Bihar Vidhan Sabha: किसान औने पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर, धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को लेकर सवाल...

Bihar Vidhan Sabha: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सर्वेक्षित जमीन की खरीद बिक्री और धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को लेकर विपक्षी सदस्यों ने मामला उठाया. इससे पहले कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन काली पट्टी लगाकर पहुंचे विधानसभा.
 
Bihar Vidhan Sabha

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए जल संसाधन विभाग सहित कई विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा हो रही है.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सर्वेक्षित जमीन की खरीद बिक्री और धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को लेकर विपक्षी सदस्यों ने मामला उठाया. इससे पहले कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन काली पट्टी लगाकर पहुंचे विधानसभा.

आरजेडी विधायक सर्वजीत ने बिहार के किसानों का धान बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोग खरीद रहे हैं, किसान औने पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर हैं. बिहार में डबल इंजन की सरकार है तो फिर किसान क्यों कम कीमत में धान बेचने को मजबूर हो.

विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री का बचाव किया और कहा कि मंत्री ने कहा है, कि केंद्र सरकार से बातचीत कर रहे हैं तो जल्द समाधान हो जाएगा.

आरजेडी विधायक कमरेंद्र कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख एमटी निर्धारित था, जिसे घटा कर 36 लाख 85000 एमटी कर दिया गया है.

इस पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि, केंद्र सरकार से हम बातचीत कर रहे हैं, केंद्रीय मंत्री से समय भी मांगा गया हैं, और जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा.