Movie prime

छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग, सुबह 9 बजे तक 9.66% मतदान, सबसे आगे वैशाली

 

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज पर वोटिंग हो रही है। वाल्मीकि नगर की कुछ विधानसभा में वोटिंग 4 बजे तक होगी। वहीं इसके अलावा सभी सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। सुबह 9 बजे तक 9.66% मतदान हुआ है। जिनमें सबसे ज्यादा वैशाली में11.95% वोटिंग हुई है।

मोतिहारी, शिवहर, वाल्मीकि नगर से ईवीएम खराब होने की शिकायत आई। वहीं सीवान से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हिना शहाब ने सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा जनता ने साथ दिया है, आगे भी देगी।


चुनाव आयोग के तरफ से जो आकड़ा दिया गया है। उसके अनुसार बाल्मीकि नगर में 8.55%, पश्चिमी चंपारण में 9.35% ,पूर्वी चंपारण में 8.95%, और शिवहर में 9.25% वैशाली में 11.95%, गोपालगंज में 9.49 % मतदान हुए हैं। इसके साथ ही  सिवान में 10.54% और महाराजगंज में 9.06% मतदान हुए हैं। इन लोकसभा सीट पर  हर बूथ पर औसतन 1004 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गई है। एक करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा 86 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद किया जाएगा। 

छठे चरण में कुल 1 करोड़ 49 लाख 32 हजार 165 वोटर्स मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें से 78 लाख 23 हजार 793 पुरुष और 71 लाख 7 हजार 944 महिला वोटर हैं। थर्ड जेंडर की आबादी 428 है।

इस बार कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। जिसमें बाहुबली की पत्नी लवली आनंद, बाहुबली मुन्ना शुक्ला, बीजेपी के सीनियर लीडर राधामोहन सिंह, संजय जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं।