Movie prime

प्रगति यात्रा के दौरान लगे नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे, पुतला भी जलाया

 
रोहतास में बुधवार को प्रगति यात्रा के दौरान चेनारी गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध किया। मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला भी फूंका। साथ ही बैनर पर लिखा- 'नीतीश कुमार की तानाशाही नहीं चलेगी।'
CM नीतीश कुमार बिहार में प्रगति यात्रा कर रहे हैं। अपनी यात्रा के पांचवें चरण में मुख्यमंत्री मल्हीपुर पंचायत भवन का निरीक्षण करने के बाद हेलीपैड पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव वालों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
गांव वालों का कहना है, 'प्रगति यात्रा में हमारी समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। अगर मुख्यमंत्री हमारी बात ही नहीं सुनेंगे तो यह कैसी प्रगति यात्रा है।'
इस दौरान CM के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, संतोष सिंह, जमा खां और कुछ मंत्री भी मौजूद थे।
रोहतास जिले को CM नीतीश कुमार बुधवार को 1369.86 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत की। बता दें कि रोहतास में कुल 1219 योजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें 193 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
नीतीश कुमार ने चेनारी में लगभग 50 करोड़ की लागत से दुर्गावती इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब का शिलान्यास किया। साथ ही मल्हीपुर में जीविका पुस्तकालय, आंगनवाड़ी केंद्र, डाकघर, तालाब आदि का भी उद्घाटन किया।