Newshaat_Logo

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एयरपोर्ट पर खास इंतजाम, VVIP प्रोटोकॉल लागू करने की योजना

Bihar Politics: 19 मई को नागर विमानन विभाग की हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद उनकी गाड़ी सीधे रनवे तक जा सकेगी. इसके साथ सुरक्षा जांच प्रक्रिया में भी विशेष छूट देने की तैयारी है। यह सुविधा अभी तक केवल कार्यरत मुख्यमंत्री को ही मिलती रही है. 
 
BIHAR POLITICS

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक अहम प्रशासनिक फैसला सामने आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पटना और दिल्ली एयरपोर्ट पर विशेष VVIP प्रोटोकॉल देने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत हवाई अड्डों पर आवागमन के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा.

Bihar Next CM: '…जो सबको मान्य होगा', BJP ने बिहार के नए मुख्यमंत्री को  लेकर साफ किया स्टैंड | BJP Reaction on Next CM of Bihar Nitish Kumar Samrat  Choudhary Nishant Kumar JDU NDA

बताया जा रहा है कि इस विशेष व्यवस्था के तहत नीतीश कुमार के आगमन और प्रस्थान के समय अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, अलग लाउंज सुविधा और सुचारु मूवमेंट सुनिश्चित किया जाएगा. प्रशासनिक स्तर पर इससे संबंधित तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 

19 मई को नागर विमानन विभाग की हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद उनकी गाड़ी सीधे रनवे तक जा सकेगी. इसके साथ सुरक्षा जांच प्रक्रिया में भी विशेष छूट देने की तैयारी है। यह सुविधा अभी तक केवल कार्यरत मुख्यमंत्री को ही मिलती रही है. सुरक्षा एजेंसियां, एयरपोर्ट प्रशासन और विभागीय अधिकारी इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

बिहार की राजनीति में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को लेकर सरकार अब नई सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक उनकी सुरक्षा श्रेणी और लगातार होने वाले वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. विभागीय स्तर पर जरूरी फाइल प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किया जा सकता है.

नई व्यवस्था के तहत पटना स्थित Jay Prakash Narayan International Airport पर अलग से वीवीआईपी मूवमेंट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जा रहा है. एयरपोर्ट परिसर में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा दबाव को देखते हुए यह कदम अहम माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इससे आम यात्रियों की आवाजाही प्रभावित किए बिना सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा.

सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट के भीतर एंट्री और सुरक्षा जांच के दौरान भी अलग प्रोटोकॉल लागू होगा. इससे वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान लगने वाली अतिरिक्त भीड़ और सुरक्षा जोखिम कम होंगे. सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दिल्ली स्थित Indira Gandhi International Airport पर भी इसी तरह की सुविधा देने को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. वहां आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मंजूरी से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच इस पर बातचीत जारी है.