Movie prime

राज्यसभा वोटिंग के बीच महागठबंधन में हलचल! 4 विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा, तेजस्वी बोले—अभी इंतजार कीजिए

 
राज्यसभा वोटिंग के बीच महागठबंधन में हलचल! 4 विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा, तेजस्वी बोले—अभी इंतजार कीजिए
Bihar Political News: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है और विधानसभा परिसर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक ओर जहां एनडीए सभी 5 सीटों पर जीत का दावा कर रहा है, वहीं महागठबंधन कम से कम एक सीट अपने खाते में जाने की बात कह रहा है।

इसी बीच मतदान के दौरान एक नई सियासी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक महागठबंधन के चार विधायक अभी तक बिहार विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इनमें कांग्रेस के तीन और RJD का एक विधायक शामिल बताया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने दिया जवाब

इस मुद्दे पर जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी इंतजार करना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा, “अभी 4 बजे तक वोटिंग का समय है। समय खत्म होने के बाद भी अगर कोई नहीं आता है, तब इस पर कुछ कहा जाएगा। फिलहाल थोड़ा इंतजार कीजिए और देखिए आगे क्या होता है।”

पांचवीं सीट पर टिकी निगाहें

गौरतलब है कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। खासकर पांचवीं सीट को लेकर सियासी गणित काफी पेचीदा माना जा रहा है। ऐसे में हर विधायक का वोट बेहद अहम हो गया है और विधानसभा में हो रही हलचल पर सभी दलों की नजर बनी हुई है।