बिस्कोमान चुनाव की रिकाउंटिंग में सुनील सिंह की जीत, बर्खास्त MLC की पत्नी वंदना सिंह हुईं विजयी
Updated: Feb 1, 2025, 18:09 IST

बिस्कोमान निदेशक मंडल के रिकाउंटिंग का परिणाम सामने आ गया है. सुनील सिंह की जीत हो गई है. चुनाव परिणाम की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। चुनाव में 269 मतदाताओं ने भाग लिया था। निदेशक मंडल के 17 पदों के लिए 33 दावेदार थे।
यह चुनाव 22 वर्ष से बिस्कोमान पद पर काबिज रहे डॉ सुनील सिंह और बिस्कोमान के संस्थापक तपेश्वर सिंह के पोते विशाल सिंह के बीच साख की लड़ाई के रूप में चर्चित रहा। दोनों ही रिश्तेदार हैं। विशाल वर्तमान में राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। चुनाव 16 जनवरी को होना था, लेकिन एक दावेदार विशुनदेव राय की मौत के बाद चुनाव टाल कर 24 जनवरी को किया गया.

इस चुनाव में सुनील सिंह के 11 समर्थकों की जीत हुई और 6 विशाल सिंह के समर्थकों की जीत हुई है। ऐसे में बिस्कोमान के अगले अध्यक्ष के रूप में सुनील सिंह या उनकी पत्नी वंदना सिंह को बिस्कोमान का नया अध्यक्ष बनाया जाना तय है।
गौरतलब है कि सुनील सिंह और नीतीश कुमार की अदावत जग जाहिर है इस चुनाव में सुनील सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई थी। अगर यह चुनाव भी हार जाते तो उनके राजनीति वजूद पर सवाल खड़ा हो जाता। लेकिन सुनील सिंह ने सत्ता पक्ष के समर्थित उम्मीदवारों को करारी शिकस्त देने में कामयाब रहे.