पटना में महाराज जरासंध की जयंती पर स्वाभिमान रैली, दीघा विधायक संजीव चौरसिया हुए शामिल
पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित मगध सम्राट महाराज जरासंध जी की जयंती के अवसर पर जन्मोत्सव सह स्वाभिमान रैली में दीघा विधायक संजीव चौरसिया शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महान योद्धा महाराज जरासंध के अदम्य साहस, अतुलनीय पराक्रम और गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि महाराज जरासंध का जीवन साहस, संगठन, सामाजिक एकजुटता और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री दिलीप जायसवाल, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता और ओबीसी मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर समाज की एकता, भाईचारे, सामाजिक समरसता और स्वाभिमान को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।







