विधानसभा में शिक्षा मंत्री का ऐलान, बोले- 2 महीने में टीचर्स को मनचाही पोस्टिंग मिलेगी
Mar 4, 2025, 13:27 IST
विधानसभा में मंगलवार को शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री ने सुनील सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने CPI विधायक सूर्यकान्त पासवान के सवाल के जवाब कहा- 'अगले 2 महीन के अंदर टीचर्स को मनचाही पोस्टिंग मिल जाएगी।'
उन्होंने कहा कि 'मनचाही पोस्टिंग के लिए 10 चॉइस देने होंगे। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार है। शिक्षकों की पोस्टिंग बीमारी, पति पत्नी, और चॉइस के आधार पर होगी,। पोस्टिंग वेकेंसी के आधार पर ही होगी।'
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि 'अगर किसी शिक्षक को मनचाही पोस्टिंग नहीं मिलती है तो वह DM, कमिशनर या फिर विभागीय स्तर पर बनी कमिटी में अपील कर सकते हैं। 40 साल की उम्र से ऊपर गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों की मनचाही पोस्टिंग की जा चुकी है।'
15 दिसंबर तक लिए गए थे फॉर्म
1 से 15 दिसंबर तक शिक्षकों के फॉर्म लिए गए थे। जिसमें कुल 1 लाख 90 हजार 332 टीचर में से 85 फीसदी से अधिक शिक्षकों ने दूरी की वजह से ट्रांसफर की अर्जी लगाई है। 1 लाख 62 हजार 167 टीचर ने दूरी का हवाला देते हुए सरकार से घर के नजदीक पोस्ट करने का अर्जी दाखिल की है।







