Newshaat_Logo

तेज प्रताप यादव ने सरकार गिरने का किया दावा, कहा- बिहार में बहुत जल्द बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है। नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाई है। मैंने पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी। मैं वृंदावन में हूं और बहुत जल्द बिहार की सरकार बदल जाएगी।" हालांकि उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत या अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की.
 
BIHAR POLITICS

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने वृंदावन से बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा है कि बिहार की मौजूदा सरकार बहुत जल्द गिरने वाली है. उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. शुक्रवार को पटना में एनडीए की बैठक हुई थी. इसमें सीएम सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, ललन सिंह, गिरिराज सिंह समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे.


तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है। नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाई है। मैंने पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी। मैं वृंदावन में हूं और बहुत जल्द बिहार की सरकार बदल जाएगी।" हालांकि उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत या अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की.

Tej Pratap Yadav: विवादों के बीच आया तेज प्रताप का पहला रिएक्शन, खुशी से  झूम उठेगा लालू परिवार - Tej Pratap Yadavs Post on Tejashwis Son Brings  Relief Amid Family Disputes

तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट के जरिए यह दावा किया कि सम्राट चौधरी की नेतृत्व वाली सरकार में एनडीए के घटक दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लेकिन एनडीए के किसी भी नेता की ओर से इस मुद्दे पर टिप्पणी सामने नहीं आई है. ऐसे में तेज प्रताप यादव की इस भविष्यवाणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है.

इधर, एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए संगठन और सरकार के समन्वय को एनडीए और मजबूत करेगा. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के नेताओं और जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद और बैठक की परंपरा स्थापित कर बिहार में गठबंधन को मजबूत आधार प्रदान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हमलोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं.