Movie prime

तेजप्रताप ने सम्राट चौधरी को दी चुनौती, बोले- सच में हिंदू के पुजारी हैं तो वो अयोध्या चले जाए

 

 लोकसभा चुनाव के बीच लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर सम्राट चौधरी सच में हिंदू के पुजारी हैं तो वो अयोध्या चले जाए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि, सम्राट चौधरी को हम चैलेंज देते हैं कि वो अपना बेल मुंडवा लें और चले जाए अयोध्या राम जी का दूध से अभिषेक करने। अयोध्या में ही जाकर बाबा बन जाएं।

तेज प्रताप ने आगे कहा कि, सम्राट चौधरी जो पगड़ी बांध के रखे हैं उसको खोल के बेल मुंडवा लें, और टीक रख लें, हम उनको चैलेंज कर रहे हैं, कर के दिखा दें हम उनको मान जाएंगे। सही में हिन्दू के पुजारी हैं तो सम्राट चौधीर ये काम कर के दिखाएं। हम कह रहे हैं मीडिया के माध्यम से कि बेल मुंडवाइए, टीक रखिए और कमंडल लीजिए और अयोध्या चले जाइए।   

तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के बयान कि 2024 में सरकार बनने के बाद सभी विपक्ष को जेल में डाल देंगे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, सम्राट चौधरी क्या जेल में डालेंगे। सम्राट चौधरी जी भूल गए कि वो शकुनी मामा के बेटे हैं। जो महाभारत में दोनों भाईयों को लड़वाने का काम किया था। लड़ाई करवाया था। उसी शकुनी मामा के ये पुत्र हैं।