Newshaat_Logo

तेजप्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ, जलने वाले जलते रहे

जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूं. कौन मेरे बारे में क्या बोलता है, कौन क्या सोचता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'
 
अनुष्का यादव

जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूं. कौन मेरे बारे में क्या बोलता है, कौन क्या सोचता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'. यह बातें जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखी

अनुष्का यादव ने मीडिया के सामने पहली बार तेज प्रताप से जुड़े सवालों का जवाब दिया. तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी थी कि पटना के रूपचंद भागवत उत्सव हॉल में नाच-गाने के कार्यक्रम के बहाने उनके खिलाफ साजिश रची जाएगी. साथ ही उन्होंने किसी भी तरह के साजिश को सफल नहीं होने देने का दावा किया था.

इस बीच तेज प्रताप यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और अनुष्का यादव को बिना नाम लिए करारा जवाब दिया. अपने पोस्ट में तेज प्रताप ने यह भी लिखा, 'मैं अपने शो में व्यस्त हूं, अपने काम में मस्त हूं और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा हूं. कुछ लोगों को मेरी तरक्की देखकर जलन होती है, तो होती रहे क्योंकि मेरा काम जवाब देना नहीं, अपनी मेहनत और सफलता से इतिहास रचना है'.

आगे तेज प्रताप ने यह भी लिखा, 'जलने वाले जलते रहेंगे, बोलने वाले बोलते रहेंगे और हम अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहेंगे. मुझे किसी की बुराई से नहीं, भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और अपने कर्मों पर विश्वास है'. इस तरह से तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी रखी.

एक और पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने यह भी लिखा, 'मेरा लक्ष्य, मेरी जीत. मैंने अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित किया है और उसे हासिल किए बिना चैन से नहीं बैठूंगा. रास्ते में चाहे कितनी भी चुनौतियां आए या कितने भी लोग मुझे रोकने की कोशिश करें, मैं न कभी झुकूंगा, न रुकूंगा और न ही हार मानूंगा'. इसके अलावा भी काफी कुछ तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा.