Newshaat_Logo

युद्ध लड़ने को बेताब तेजप्रताप यादव, पायलट लुक में वीडियो वायरल, यूजर का कमेंट–सिक्योरिटी गार्ड लग रहे हैं

 
पायलट

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया वीडियो शेयर किया किया है, जिसमें वह पायलट की वर्दी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके पीछे एक देशभक्ति गीत बज रहा है और वह एक विमान में बैठते भी दिखाई दे रहे हैं।

"जो व्यक्ति हवाई जहाज उड़ाता है उसे अदृश्य में विश्वास करना चाहिए। सर्वश्रेष्ठ पायलट दूसरों की तुलना में अधिक उड़ान भरते हैं; इसलिए वे सर्वश्रेष्ठ हैं।"

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूज़र हेमंत ने लिखा, "तेजू भैया फुल फॉर्म में हैं, पाकिस्तानियों बच के रहना, ये टाइम भी 2 मिनट का ही लेते हैं।

वहीं, संजय राणा नाम के एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा, ग़ज़ब की भैंस बुद्धि है, जबरदस्ती पायलट बनना है इसको? सर्टिफिकेट है रेडियो का और चलाना है फाइटर प्लेन! भाई यह प्लेन है, तुम्हारा RJD नहीं, जहां बाप की बपौती चलती है। इसको चलाने के लिए अक़्ल और पढ़ाई चाहिए, जो आपके पास है नहीं।"

एक अन्य यूज़र कुमार ने लिखा, "तेजू भैया पायलट कम, सिक्योरिटी गार्ड ज़्यादा लग रहे हो। कुछ भी हो, आपकी देशभक्ति एवरेस्ट से भी ऊंची है।

वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी लगातार तेज प्रताप के पोस्ट पर निशाना साधते हुए नजर आई। शनिवार को उन्होंने तेजप्रताप यादव का साइकिल से गिरते वीडियो शेयर किया और पूछा- तेजू भइया आप साइकिल से गिर जाते हैं, फाइटर प्लेन कैसे उड़ाएंगे।