Movie prime

चुनावी हार के बाद गहरी चुप्पी में तेजस्वी! परिवार दिल्ली रवाना, नेता प्रतिपक्ष का मौन और बढ़ा सियासी रहस्य

 
चुनावी हार के बाद गहरी चुप्पी में तेजस्वी! परिवार दिल्ली रवाना, नेता प्रतिपक्ष का मौन और बढ़ा सियासी रहस्य

Bihar news: बिहार की राजनीति में इन दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की चुप्पी और सीमित सार्वजनिक उपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से तेजस्वी न सिर्फ मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लगभग निष्क्रिय हो गए हैं। लंबे समय बाद आज वे राबड़ी आवास से बाहर निकले और एक पोलो रोड के लिए रवाना हुए।

राबड़ी आवास से बाहर निकले तेजस्वी

तेजस्वी यादव का बाहर निकलना खुद में बड़ी खबर रहा, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। पत्रकारों के कैमरों और सवालों को देख वे केवल हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

परिवार दिल्ली रवाना

इधर परिवारिक गतिविधियों में भी हलचल दिखी। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव, बेटी कात्यायनी, और बेटा इराज दिल्ली के लिए निकल गए हैं। हालांकि तेजस्वी यादव फिलहाल पटना में ही अपने आवास पर मौजूद हैं।

चुनावी हार के बाद बढ़ी पारिवारिक तकरार

चुनाव परिणाम आने के बाद परिवारिक विवाद भी सुर्खियों में रहा। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में परिवार से दूरी बनाने की बात कही थी। रोहिणी के इन बयानों के बाद भी तेजस्वी ने अब तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आज के घटनाक्रम के बाद एक बार फिर तेजस्वी यादव की राजनीतिक रणनीति, पारिवारिक समीकरण और आने वाले दिनों की उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वे अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन बिहार की राजनीति में उनकी हर गतिविधि पर नजरें टिकी हुई हैं।