Movie prime

तेजस्वी बोले- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिर्फ बोलने के लिए, असल काम बलात्कारियों को टिकट दो-विदेश भगाओ

 


बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मोदी जी के लिए सिर्फ बोलने के लिए है। असल काम है बलात्कारियों टिकट दो, बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को विदेश भगाओ।

गुरुवार को राहुल गांधी ने कर्नाटक के शिवमोगा में चुनाव प्रचार के दौरान भी ये बातें कही थीं। राहुल गांधी ने पीएम पर रेपिस्ट के लिए वोट मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘यही है मोदी की गारंटी।’

दसअसल, तेजस्वी ने यह बयान पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को लेकर दिया था। कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस साथ चुनाव लड़ रही हैं। प्रज्वल पर कई महिलाओं ने रेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

प्रज्वल रेवन्ना का कथित तौर पर 3000 अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कई महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती के साथ यौन शोषण किया और उनके साथ वीडियो बनाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच जारी है। इधर, हासन सीट पर चुनाव होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए। विपक्ष का आरोप है कि वो भाग गए हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "भाजपा के पास कोई मुद्दा तो है नहीं। वे सिर्फ एक ही बात कहते हैं। जहां 5 लाख लोगों को रोजगार मिला। वो जंगलराज कैसे हो सकता है? 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' ये सिर्फ बोलने के लिए है। उनका (भाजपा) असल काम है 'बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को विदेश भगाओ' रह गया है।"