Movie prime

तेजस्वी यादव दोबारा बनेंगे पापा, लालू परिवार में जल्द गूंजेगी किलकारी

 

RJD नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। उनके घर फिर से किलकारी गूंजेगी। उनकी पत्नी राजश्री प्रेग्नेंट हैं। वह कोलकाता में रेस्ट कर रही हैं। इस नई खबर से लालू-राबड़ी परिवार में खुशी है। सबसे ज्यादा खुश लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी हैं।

तेजस्वी यादव सियासी यात्रा के बाद पत्नी के पास जाने वाले हैं। वह न्यू ईयर अपनी पत्नी के साथ कोलकाता में मनाएंगे। कल (रविवार को) पत्नी के पास जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव जल्द कोलकाता जाना चाहते थे, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रम पहले से तय था।

जानकारी के अनुसार, वह रविवार को कोलकाता पहुंचेंगे और न्यू ईयर सेलिब्रेशन अपनी पत्नी के साथ वहीं करेंगे। मार्च 2023 में तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने थे। उस वक्त एक बेटी का जन्म हुआ था, जिसका लालू यादव ने कात्यायनी नाम रखा। उस वक्त तेजस्वी नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम थे। तब परिवार लैंड फॉर जॉब्स केस में ED और CBI की पूछताछ का भी सामना कर रहा था।

9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव ने राजश्री यादव से शादी की थी। दिल्ली के साकेत स्थित मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस पर विवाह समारोह संपन्न हुआ था। पहले दोनों की सगाई हुई। उसके बाद परिवार के समक्ष तेजस्वी-रेचल (राजश्री) ने अग्नि के सात फेरे लिए थे। कार्यक्रम में पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, भाई तेजप्रताप यादव और UP के पूर्व CM अखिलेश यादव भी पत्नी डिंपल के साथ शामिल हुए थे।

तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी की दोस्ती बचपन की है। दोनों साथ में DPS, आरके पुरम में पढ़ते थे। वहीं, 2014 से करीब आ गए थे। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों एक-दूसरे के हो गए। तेजस्वी लालू-राबड़ी के सबसे छोटे संतान हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें माता-पिता को शादी के लिए मनाने में काफी समय लग गया था।

कहा तो यहां तक जा रहा था कि लालू यादव खुद इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। शायद इसी वजह से उन्होंने अपने कई करीबियों को भी शादी में शरीक होने का न्योता तक नहीं दिया था। राजश्री चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं।