Newshaat_Logo

जहानाबाद से 16 सितंबर को तेजस्वी की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत, तैयारियों की समीक्षा के दौरान किसने किसे 'नौटंकीबाज' और 'जुमलेबाज' तक कह दिया

Bihar Desk: बिहार में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आगामी 16 सितंबर से अपनी “बिहार अधिकार यात्रा” की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसकी पहली रैली जहानाबाद से होगी. यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर राजद सांसद डॉ.सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बैठक की और इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला.
 
Tejashwi Ydav
Bihar Desk: बिहार में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आगामी 16 सितंबर से अपनी “बिहार अधिकार यात्रा” की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसकी पहली रैली जहानाबाद से होगी. यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर राजद सांसद डॉ.सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बैठक की और इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला.

Bihar Desk: बिहार में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आगामी 16 सितंबर से अपनी “बिहार अधिकार यात्रा” की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसकी पहली रैली जहानाबाद से होगी. यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर राजद सांसद डॉ.सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बैठक की और इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला. सुरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभाओं में भीड़ पैसे और प्रशासनिक दबाव से जुटाई जाती है.

surendra_prasad

उन्होंने दावा किया कि अगर पैसा और पावर का इस्तेमाल न किया जाए तो इनकी भीड़ सैकड़ों तक सिमट जाएगी. इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को सुनने लोग स्वेच्छा से आते हैं क्योंकि वे बिहार के “आइकॉन” हैं. राजद सांसद ने बताया कि यह यात्रा उन जिलों तक जाएगी जहां राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” नहीं पहुंच पाई थी. इसका मकसद बिहारवासियों को जागरूक करना और विपक्ष को मजबूत करना है. 

आपको बता दें, उन्होंने सिर्फ पीएम और सीएम ही नहीं, सुरेंद्र यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी निशाना साधा. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “नड्डा जी हमारे अभिभावक हैं, अच्छे इंसान भी हैं, लेकिन सिर्फ चुनाव के वक्त ही बिहार आते हैं. उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने पटना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की, लेकिन उसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया. सुरेंद्र यादव ने उन्हें “नौटंकीबाज” और “जुमलेबाज” तक कह डाला. राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए राजद सांसद ने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में हर हाल में महागठबंधन की सरकार बनेगी.