Movie prime

पटना में तेली अधिकार सह सम्मान रैली, दिलीप जायसवाल बोले- बुलंद हौसलों से निरंतर आगे बढ़ना है

 

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में तेली अधिकार सह सम्मान रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव केंद्रीय मंत्री  साहू व BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के तोखन साहू  शामिल हुए , बिहार भर से आए हुए तेली समाज के लोग बड़ी संख्या में कृष्ण मेमोरियल हॉल में अपनी एकजुटता दिखाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि तेली समाज का भाजपा में कल भी सम्मान था, आज भी है और कल भी रहेगा। उन्होंने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सशील कुमार मोदी की चर्चा करते हुए कहा कि वे कहा करते थे कि तेली, साहू समाज भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण समर्थक है। इस कारण भाजपा में इस समाज का जितना योगदान है, उतना उसका सम्मान भी दिया जाना चाहिए। वे आज भले हमलोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यह बात हमने उसी समय गांठ बांध ली।

उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग सभी समाज की भलाई को लेकर गाल बजाने का काम करते हैं, लेकिन उनके हाथी की तरह दांत को तेली, साहू समाज समझता है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि आज तेली समाज को एनडीए सरकार न केवल सरकार में भागीदारी दे रही है, बल्कि उत्थान के लिए भी कार्य कर रही है।

इधर, केंद्रीय मंत्री तोखान साहू ने कहा कि आज समाज को एकजुट कर मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा, एनडीए की सरकार तेली समाज को राजनीति में भागीदारी दे रही है। आज मैं आपके बीच बतौर केंद्रीय मंत्री उपस्थित हूं। यह सच्चाई है कि हमारा समाज शुरू से भाजपा के साथ रहा है और भाजपा ने समाज को उचित सम्मान भी प्रदान किया है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तेली समाज का सम्मान करती है। आपका बेटा छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है। भारतीय जनता पार्टी ने रघुवर दास को भी सम्मान दिया। बिहार सरकार में कई तेली समाज के लोग विधायक और मंत्री हैं। इसलिए इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में इस समाज के लोग पार्टी को मजबूत करें ताकि एक बार पुनः बिहार में एनडीए की सरकार बन सके।

इस मौके पर बिहार के मंत्री मोती लाल साहू और सांसद धर्मशीला गुप्ता ने भी लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश के कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक ने किया जबकि मंच संचालन भीम साहू ने किया।