Movie prime

‘नीतीश युग’ का अंत आज? इस्तीफे की दहलीज पर CM, बिहार की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत

MLC पद छोड़ने की डेडलाइन आज-राजभवन में मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफे की अटकलें तेज
 
‘नीतीश युग’ का अंत आज? इस्तीफे की दहलीज पर CM, बिहार की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत
Bihar news: बिहार की राजनीति आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। दो दशक तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार अब अपनी कुर्सी छोड़ने की दहलीज पर नजर आ रहे हैं। सियासी गलियारों में हलचल तेज है और हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है, क्या आज खत्म होगा ‘नीतीश युग’?

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 30 मार्च 2026 को विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 14 दिनों के भीतर पुराना पद छोड़ना संवैधानिक रूप से जरूरी होता है, और आज वही अहम दिन है।

MLC के बाद CM पद भी छोड़ सकते हैं

सियासी हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि MLC पद से इस्तीफे के तुरंत बाद वे राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा सौंप सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

NDA में नए चेहरे की तलाश तेज

जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के भीतर नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी है। कई नामों पर चर्चा हो रही है और राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।

माना जा रहा है कि इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं और राज्य में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।

संवैधानिक प्रक्रिया पर सबकी नजर

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी स्पष्ट किया है कि संसद सदस्य बनने के बाद 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना अनिवार्य है। बीजेपी खेमे ने भी इस प्रक्रिया को पूरी तरह उचित बताया है।

राजभवन पर टिकी सबकी निगाहें

अब सबकी नजरें राजभवन पर हैं, जहां से किसी भी वक्त बड़ा फैसला सामने आ सकता है।