Movie prime

“बिहार में आखिरी फैसला नीतीश कुमार का ही होता है”- ललन सिंह का बड़ा दावा, सीएम चेहरे पर भी उन्हीं की मुहर

 
“बिहार में आखिरी फैसला नीतीश कुमार का ही होता है”- ललन सिंह का बड़ा दावा, सीएम चेहरे पर भी उन्हीं की मुहर
Bihar political news: बिहार की सियासत में चल रही हलचल के बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बिहार में होने वाले हर बड़े राजनीतिक फैसले के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा और सहमति होती है। आज तक कोई भी उनसे उनकी मर्जी के खिलाफ कोई निर्णय नहीं करवा सका है।

ललन सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और वह JDU से होगा या BJP से, इस पर भी अंतिम फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की राजनीति में अंतिम निर्णय हमेशा से नीतीश कुमार ही लेते आए हैं।

विपक्ष के बयान से फर्क नहीं

कांग्रेस और राजद के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कहा कि विपक्षी दल अपनी राजनीति के हिसाब से बयान देते रहते हैं, लेकिन इससे सरकार के फैसलों पर कोई असर नहीं पड़ता। उनके मुताबिक बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका हमेशा निर्णायक रही है और आगे भी वही अंतिम फैसला करेंगे।

आरसीपी सिंह पर भी साधा निशाना

जदयू के पूर्व नेता R. C. P. सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के सवाल पर ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अब पार्टी में नहीं है, उसकी बातों पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि आरसीपी सिंह का नाम सुनते ही नीतीश कुमार नाराज हो जाते हैं। ललन सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री उनसे मिलने की बात तो दूर, उनका नाम तक सुनना पसंद नहीं करते।

सियासी हलचल के बीच बढ़ी अटकलें

दरअसल बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री पद और सत्ता के नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे समय में ललन सिंह का यह बयान साफ संकेत देता है कि जदयू के भीतर अब भी नीतीश कुमार की भूमिका सबसे निर्णायक मानी जा रही है।